जालंधर, (संजय शर्मा )-राज्य में चलाई जा रही आटा दाल स्कीम के तहत बनाए गए स्मार्ट कार्डो पर जारी की गई गेंहू में 15 प्रतिशत कोटे पर कटौती लगा दी गई है।जिसे शहर के डिपो होल्डरों के लिए गले की फांस बन गई है।कारण जिस राशन कार्ड होल्डर का कार्ड किसी डिपो पर लगा है वो पूरे सदस्यों के कोटे की मांग कर रहा है।लेकिन राशन डिपो होल्डरों के पास निधरित से कम राशन की गेंहू आने कर कारण उन्हें राशन कार्ड होल्डरों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।आज बुद्धवार को रेड क्रॉस भवन में भारत के संस्क्रत राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को डिपो होल्डर यूनियन की और से समाज सेवी हिन्दू नेता सुभाष गोरिया उनके साथ राजू मक्कड़ और डिपो होल्डर मिले और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा जिसमे खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 15 प्रतिशत गेंहू की कटौती को बहाल करने की मांग की गई और डिपो होल्डरों को आ रही दिक्कतो के बारे में भी उन्हें अगुवत करवाया गया।सुभाष गोरिया ने कहा कि जिन स्मार्ट कार्ड होल्डरों को गेंहू नही मिलती वो स्मार्ट कार्ड होल्डर डिपो होल्डरों के साथ गाली गलौच तक आ जाते है और कई बार तो मामला थाने तक पहुंच जाता है।उन्होंने कहा कि जो गरीब लोगों को गेंहू की सप्लाई नही मिलेगी वो गरीब लोग कहा जाएँगे।इस अवसर पर पूर्व विधायक के डी भंडारी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील शर्मा,भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता मोहिंदर भगत,भाजपा नेता अमरजीत अमरी,पूर्व एस सी कमीशन के चेयरमैन राजेश बग्गा,एंटी क्राइम समाज सुरक्षा सेल पंजाब के प्रभारी दीपक शर्मा आदि भी मैजूद थे।