जालंधर, नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर एमटीपी की टीम ने आज फुटबाल चौक के पास स्थित गंगा अस्पताल का काम रुकवा दिया। कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने गंगा अस्पताल को नोटिस भेजा था। नोटिस भेजे जाने के बाद भी गंगा अस्पताल के मालिक ने कोई जवाब नहीं दिया था।
आपको बता दें कि फुटबाल चौक के पास कांग्रेसी नेताओं के शह पर कई अवैध निर्माण हुए हैं। इसमें मल्होत्रा प्रार्टी डीलर समेत एक जिम भी शामिल है। जिसे मेयर जगदीश राजा ने सील करवाया था, लेकिन उस सील को तोड़ दिया गया है। इस इमारत को फिर से नोटिस भेजा गया है।