‘खेडां वतन पंजाब दीया’ अधीन आब्जर्वेशन होम में लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबले आयोजित

जालंधर,पंजाब कौशल विकास मिशन ने महिला एवं बाल विकास और खेल विभाग के सहयोग से पंजाब सरकार की पहल ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ के तहत गांधी वनिता आश्रम स्थित गर्ल्स आब्जर्वेशन होम में बैडमिंटन मुकाबले करवाए ।

जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल समागम के उद्घाटन पर अतिरिक्त सिविल जज इंद्रजीत सिंह ने जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने लड़कियों से अच्छे नागरिक बनने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने को कहा।
मुकाबलों से पहले लडकियों को बैडमिंटन किट बांटी गई। मुकाबले में 7 मैचों के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।

मिशन मैनेजर पंजाब कौशल विकास मिशन-कम-सदस्य पंजाब राज्य बाल कल्याण समिति सिमरनजीत कौर ने इस अवसर पर मनाए गए लोहड़ी उत्सव के दौरान विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ और रंगला पंजाब के निर्माण के लिए एकता की भावना को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक लोगों को खेलों से जोड़ना है।
उन्होंने संबंधित विभागों के सभी प्रतिनिधियों जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, डी.सी.पी.ओ. अजय भारती, जिला खेल पदाधिकारी शाश्वत राजदान, सुपरडैंट होम नीना कुमारी, सीडीपीओ अमरीक सिंह का समागम को सफल बनाने के लिए भी धन्यवाद दिया।लोहड़ी मनाने के बाद लड़कियों को सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाती एक फिल्म भी दिखाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *