खिलौने और मोबाइल पार्ट्स होंगे सस्ते…वित्त मंत्री ने किया ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपना बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का ये लगातार पांचवां बजट है. इसके साथ ही मौजूदा मोदी सरकार का आगामी 2024 आम चुनाव से पहले ये आखिरी पूर्ण बजट है. बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गईं. लेकिन आम आदमी की जेब पर किस चीज का बोझ बढ़ने जा रहा है और किससे उसे राहत मिलेगी, आइए जानते हैं कि क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दर में बदलाव किया गया है. खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क घटाकर 13 फीसदी किया गया यानी अब खिलौने सस्ते हो जाएंगे. इसके अलावा साइकिल को भी सस्ता किया गया है. लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *