कोविड महामारी को मात देने कोवैक्सीन की पहली व दूसरी डोज़ शिविर का आयोजन किया

जालंधर, (संजय शर्मा)-महानगर की अग्रणी समाज सेवी संस्था अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन की ओर से जिला प्रशासन व सिविल सर्जन जालन्धर के सहयोग से स्थानीय प्रेम चंद मारकण्डा एस डी कालेज फार वूमेन में कोविड महामारी को मात देने के उद्देश्य से कोवैक्सीन की पहली व दूसरी डोज़ के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें ब्योरा मुख्यातिथि डा० आर एल बस्सन सिविल सर्जन जालन्धर (सेवानिवृत्त) उपस्थित हुये जबकि टीकाकरण शिविर की अध्यक्षता पी सी एम एस डी कालेज फार वूमेन की प्रिंसिपल डा० पूजा पराशर ने की | शिविर का शुभारंभ ” हे मालिक तेरे बंदे हम ” भक्ती गीत से किया गया | एन जी ओ अल्फ़ा के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू व उनकी टीम ने डा० बस्सन का स्वागत किया व उन्हें मां की लाल चुनरी व पक्षी बचाओ अभियान के तहत बर्ड फीडर देकर सम्मानित किया गया | डा० बस्सन एन जी ओ अल्फ़ा से पिछले 9 वर्षों से जुड़े हुए हैं और वह एन जी ओ अल्फ़ा के मुख्य सलाहकार भी है | डा० बस्सन ने एन जी ओ अल्फ़ा की उपलब्धियों का जिक्र किया व उन्हें सदैव सहयोग का आश्वासन भी दिया | प्रिंसिपल डा० पूजा पराशर ने कहा कि हमें कोविड व टीकाकरण को लेकर अपनी सकरात्मक सोच रखनी होगी तभी हम सभी इस महामारी से निजात पा सकते हैं, उन्होंने कहा कि मैं अपने आपको बहुत ही भाग्यशाली मानते हूँ कि मैं भी एन जी ओ अल्फ़ा के कारण टीकाकरण महाअभियान का हिस्सा बनी | डा० पूजा पराशर ने कहा कि टीकाकरण जरुरी है और हमें व हमारे परिवार को टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए |डा० कमलेश कुमारी व सिविल सर्जन जालन्धर से आई टीम को सम्मानित किया | इस मोके डा० आर एल बस्सन, प्रिंसिपल डा० पूजा पराशर, एन जी ओ अल्फ़ा के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, राजेश सम्मी, जसविन्द्र सिंह धीरज, गुरजीत सिंह, ललित मैहता, मनोज टण्डन, परनीत शर्मा, हरकमल कौर,डा० मुकेश वालिया व अन्य उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *