कैप्टन सरकार का नया आदेश, शनिवार व रविवार को बंद रहेंगी दुकानें

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर कैप्टन सरकार ने सोमवार को नए आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक जालंधर, लुधियाना और पटियाला में अब शनिवार को भी दुकानें और शॉपिंग मॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। शनिवार को सिर्फ जरुरत के सामान की दुकानें ही खुल सकती हैं। यानि कि अब इन तीन जिलों में रविवार के साथ-साथ शनिवार भी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू पूरे पंजाब में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस समय पंजाब में कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 32000 हज़ार के करीब पहुंच चुकी है। और 11000 के करीब कोरोना मरीज एकिटव है और लगभग 21000 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। लगभग 1000 के करीब कोरोना मरीजों मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *