जलांधर,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल 3 के अध्यक्ष भरत महेंद्रू की अध्यक्षता में मंडल कार्यकारिणी की घोषणा स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में हुई।इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी,जिला भाजपा महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का,वरिष्ठ भाजपा नेता किशनलाल शर्मा,मंडल भाजपा प्रधान गुरप्रीत विक्की,मंडल महामंत्री राघव ज्योति,शाम शर्मा,अनुज शारदा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर भरत महेन्द्रू ने नये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष के पद पर दीपक दुग्गल,राहुल,मोहित नाहर,अरविंद कुमार,रोहित,भानु शर्मा,राहुल कुमार,मंडल महामंत्री पुनीत शर्मा और प्रथम वर्मा,सचिव पद पर राजू कुमार,दिनेश कुमार,हेमंत शर्मा,मनु दुग्गल,दीपक शर्मा,नीरज चोपड़ा,जॉनी खन्ना ऑफिस इंचार्ज जसकरण सिंह,मीडिया इंचार्ज जगजोत सिंह,सचिन भल्ला को सदस्य नियुक्त किया।इस अवसर पर के ड़ी भंडारी ने कहा कि युवा किसी भी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान अदा करते है एयर भाजपा मे नौजवानों को सम्मान स्थान सहयोग भी मिलता है।उन्होंने सभी नवनियुक्त सदस्यों को मुबारकबाद दी।इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने कहा की युवा पीढ़ी किसी भी देश की रीड की हड्डी होती है तथा जिस देश का युवा मेहनती और राष्ट्र के प्रति समर्पित है उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता।अशोक सरीन हिक्की ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को मुबारकबाद दे उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पंकज जुल्का और भरत महेन्द्रू ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को मुबारकबाद दी।उन्होंने सभी को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिये मार्गदर्शित किया।इस मौके पर जिला युवा भाजपा उपप्रधान राजेश ठाकुर,कैशियर रोहित ठाकुर,निखिल जोशी,नवीन भल्ला आदि उपस्थित थे।