के.एम.वी. के द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

 

 

जालंधर,(संजय शर्मा)-भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग तथा पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित हुए विशेष प्रोग्राम के दौरान संबोधित होते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पत्रकारिता के क्षेत्र के साथ जुड़े सभी लोगों को इस दिवस की मुबारकबाद देते हुए लोकतंत्र में प्रेस को चौथे स्तंभ के रूप में दर्शाते हुए राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्थान में इसकी भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया. देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता की बात की वहीं साथ ही इसे एक सामाजिक दर्पण बताया जो नागरिकों के हकों की सुरक्षा के लिए सदा प्रयत्नशील है. इसके अलावा उन्होंने युवा पीढ़ी को उचित मार्ग प्रदान करने में प्रेस के द्वारा डाले जा रहे योगदान के बारे में बात करने के साथ-साथ मौजूदा समय में सोशल मीडिया की भूमिका की ओर भी सभी का ध्यान केंद्रित किया और साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की ज़िम्मेदारियों के बारे में चर्चा करने के साथ-साथ तर्क पर आधारित सोच को अपनाने पर भी जोर दिया. इसके अलावा उन्होंने इस प्रोग्राम की आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *