कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसान जालंधर में शनिवार को 3 घंटे हाईवे बंद रखेंगे किसान

जालंधर,(विशाल) कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे किसान संगठनों ने शनिवार को दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक हाईवे बंद करने का एलान किया है। दिल्ली कृषि बिलों के खिलाफ बीते सवा दो महीने से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में शनिवार को तीन घंटे के लिए देशभर के हाईवे बंद रखने की घोषणा की गई है।हालांकि पंजाब रोडवेज की तरफ से शनिवार को तीन घंटे के लिए बस ऑपरेशन रोकने की कोई अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन अधिकारियों का तर्क यही है कि जब हाईवे बंद रहेगा तो बसें भी नहीं निकल पाएंगी। इसी तरह से निजी बस आपरेशन भी इन तीन घंटों के लिए संभव नहीं होगा। इस समय अवधि के दौरान निजी वाहनों में भी सफर करना परेशानी दे सकता है क्योंकि हाईवे बंद रहने से किसी भी तरह के वाहन का चल पाना संभव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *