कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

लोहियाँ ख़ास ( जालंधर), पंजाब के कृषि और किसान भलाई, पशु पालन और फूड प्रोसैसिंग मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने शुक्रवार शाम को यहाँ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव मदद यकीनी बना रही है।
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने विश्व प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी और राज्य सभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल सहित किश्ती में बैठकर मौजूदा स्थिति बारे भी जानकारी हासिल करते हुए बनाए जा रहे बाँध के काम को दोनों तरफ़ जा कर देखा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से फसलों, घरों और पशुआं आदि के हुए नुक्सान का अनुमान लगाने की प्रक्रिया में और तेज़ी लाई जा रही ताकि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पीडितों को राहत मुहैया करवाई जा सके। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की तरफ से बाढ़ पीडित किसानों के लिए मुफ़्त धान का बीज पी आर 126 और 1509 उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3600 क्विंटल बीज किसानों को देने के लिए पनीरी की बुआई की गई है और मुफ़्त में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना और अलग- अलग जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा बांटी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानों की सुविधा के लिए इस सम्बन्धित 77106- 65725 हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि जालंधर जिले के गाँवों में बाढ़ से पशुओं के इलाज और दवाओं के लिए तीन लाख रुपए जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग की विशेषज्ञ टीमें लगातार गाँवों में किसानों के साथ संबंध बना कर पशुओं के इलाज को यकीनी बना रही है।
राज्य सभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल और प्रशासकीय अधिकारियों से प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्थारित जानकारी हासिल करते कृषि मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार लोगों के कंधे से कंधा लगा कर खड़ी है और उनको हर अपेक्षित सहायता मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा अलग- अलग विभागों की टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों की सुविधा के लिए लगातार कार्यशील है जिससे ज़रूरी सुविधाएं समय पर यकीनी बनाई जा सकें।
भारी बारिश दौरान बाँध टूटने कारण लोहियाँ क्षेत्र में बाढ से बचाव सम्बन्धित कृषि मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों को इस समस्या का पक्का हल निकालना चाहिए था जो उन्होंने नहीं निकाला। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस सम्बन्धित पुख़्ता प्रबंध करने के लिए वचनबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *