कृषि क्ष्रेत्र के लिए एक और बड़ी खुशखबरी , केंद्र ने नैनो DAP को दी मंजूरी

NEW DELHI : कृषि क्ष्रेत्र के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश के लाखों किसानों के लिए यह बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने इफको नैनो ल‍िक्व‍िड डीएपी को मान्यता दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि उर्वरक में आत्मनिर्भरता की तरफ एक और बड़ी उपलब्धि। भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो DAP को भी मंजूरी दे दी है। मनसुख मंडाविया ने आगे लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत के तहत, यह सफलता किसानों को अत्यधिक लाभ देने वाली है। अब एक बैग DAP भी, एक बोतल DAP के रूप में मिलेगा। देश में तरल नैनो यूरिया के बाद अब तरल नैनो डीएपी भी उपलब्ध होगी। सरकार के इस फैसले के बाद नैनो डीएपी के कमर्शियल उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है और अब यह जल्द ही किसानों को उपलब्ध हो सकेगा।
खास बात यह है क‍ि इसके आने के बाद डीएपी पर क‍िसानों का खर्च लगभग आधा हो जाएगा। यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद की जा रही है कि इससे देश में कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार होगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। बता दे कि, नैनो यूरिया पर कोई सरकारी सब्सिडी नहीं है और इसे 240 रुपये प्रति बोतल बेचा जा रहा है। जून 2021 में, इफको ने नैनो यूरिया को तरल रूप में लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *