किसानों के समर्थन में एकत्र होकर किया रोष प्रदर्शन

जालंधर,(विशाल) वीरवार को जालंधर में विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने प्रदर्शन करके किसानों की सफलता और केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की।विभिन्न संगठनों के सदस्य वीरवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अजीत नगर के बाहर एकत्र हुए और रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथ में किसानों के समर्थन में लिखे नारों के पोस्टर भी पकड़े हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि सुधार कानूनों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसानों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने चाहिए। वहीं, किसानों की सफलता को लेकर अरदास भी की गई।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सभरवाल और महासचिव हरजोत सिंह लक्की ने कहा कि किसानों के समर्थन में विभिन्न संगठन तन मन और धन से जुड़ चुके हैं। सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी और हरप्रीत सिंह लीडो ने दिल्ली में गिरफ्तार किए गए किसानों को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि बेकसूर किसानों को गिरफ्तार करके सरकार ने तानाशाही रवैये का प्रमाण दिया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सतपाल सिंह सिद्धकी ने किसानों पर दर्ज किए गए मामले रद्द करने के साथ ही कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग रखी। इस अवसर पर उनके साथ शहरी सभरवाल दलबीर कौर इंद्रजीत कौर हरजिंदर कौर रजनी को ठोकर आल सतपाल कौर अमरजीत कौर सिडिना मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *