जालंधर : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई जी, पंजाब प्रधान प्रिंस रासरानियां के दिशा निर्देशों अनुसार क्रांति दिवस को समर्पित। जिला कांग्रेस सेवा दल जालंधर अर्बन तथा यंग ब्रिगेड की और से पैदल मार्च निकाला गया, जो लाल बहादुर शास्त्री चौंक से शुरू हो कर कंपनी बाग में महात्मा गांधी जी को फूल मालाएं अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ। इस पैदल मार्च में विशेष रुप से पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की इंचार्ज ज्योति खन्ना तथा पंजाब और कांग्रेस सेवादल और यंग ब्रिगेड के अन्य सदस्य उपस्थित हुए। अभिषेक बख्शी ने कहा कि पहले सेवादल ने गोरों(अंग्रेजों)से लड़ाई लड़ी थी,अब उनकी लड़ाई चोरों से है।उनके हाथ में डण्डा है,लेकिन सेवादल के हाथ में तिरंगा है।तिरंगे को हाथ में लेकर सेवादल राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेगा। बख्शी ने कहा कि भाजपा के लोग तो अब तिरंगा हाथ में पकड़ रहे हैं,लेकिन सेवादल 1923 में गठन से ही यह परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि सेवादल का इतिहास लंबा है,आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक देश में जब-जब भी विपदा आई है, कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर उस विपदा का सामना किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश की जनता 2022 के पंजाब विधान सभा चुनावों में भाजपा और अन्य दलों को मुह ना लगाए और एक बार फिर से पंजाब मे कांग्रेस को सत्ता मे लाकर आगामी लोकसभा चुनाव में इस जुमले बाजों की सरकार को चलता करने के लिए अभी से कमर कस ले। इस अवसर पर ज्योति खन्ना इंचार्ज महिला विंग, नवदीप शर्मा, रीत सिद्धू, सरोज बाला, सतीश वाली, संदीप कुमार, आशीष कुमार, कुलदीप गाखल, राजिंदर व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।