नई दिल्ली. पहली बार कार खरीदना हर किसी के लिए एक्साइटिंग होता है. लोग कार खरीदने के लिए कई दिनों तक रिसर्च करते हैं. कार को सेलेक्ट करने के लिए बजट से लेकर कार के डिजाइन और लुक्स तक सभी चीजें मायने रखती हैं. वहीं लोगों की ख्वाहिश यह भी होती है कि वह ऐसी कार खरीदें जो बिना ज्यादा मेंटेनेंस मांगे लंबे समय तक चले. हालांकि, पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में हम आपकी मदद करने वाले हैं.मार्केट में अच्छे डिजाइन परफॉर्मेंस के मामले में बलेनो और आई20 को काफी पसंद किया जाता है. यह दोनों अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग गाड़ियां हैं. हालांकि, अगर आपका बजट कम है तो इन दोनों गाड़ियों की कीमत आपको महंगी पड़ सकती है. इनकी मेंटेनेंस और पार्ट्स भी महंगे आते हैं. ऐसे में मारुति स्विफ्ट एक बढ़िया ऑप्शन है. स्विफ्ट को भारत में 2005 में लॉन्च किया गया था. तब से ये सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है. सड़कों पर आज भी 10 से 15 साल पुरानी स्विफ्ट आसानी से मिल जाती हैं. ये कार काफी लंबी चलती हैं.