कमिश्नर ने जालंधर स्मार्ट सिटी के तहत चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज जालंधर स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं और चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम जालंधर के कमिश्नर गौतम जैन भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स, पानी और सीवरेज, फायल, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य नगरपालिका सेवाएं आईसीसीसी के साथ एकीकृत की जा रही हैं।बस्ती पीर दाद में स्थापित एसटीपी से सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी के प्रयोग संबंधी 7 करोड़ की लागत वाली परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री सारंगल ने इस परियोजना को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से एस.टी.पी  से 25 एमएलडी ट्रीटेड पानी का उपयोग भूमिगत पाइपों के माध्यम से सिंचाई के लिए किया जा सकता है।

मीठापुर हॉकी स्टेडियम के आधुनिकीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने इस माह के अंत तक इस परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने नगर निगम एवं कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस बीच, 24×7 सतही जल आपूर्ति, ब्लर्टन पार्क स्पोर्ट्स हब, ए.बी.डी. क्षेत्र में स्मार्ट सड़कें, सरकारी भवनों में छत पर वर्षा जल संचयन प्रणाली का निर्माण, वरियाना में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जीआईएस-लिंक्ड क्यूआर कोड आधारित संपत्ति यूआईडी नंबर प्लेट की स्थिति, काला संघिया ड्रेन के सौंदर्यीकरण आदि परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से समय-सीमा का पालन करते हुए परियोजनाओं को लागू करने को कहा।इस अवसर पर नगर निगम जालंधर और विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *