कमलजीत सिंह भाटिया ने खुद अपने फेसबुक पेज पर किया पोस्ट

जालंधर, आयोग ने भले ही कोड आफ कंडक्ट लगा दिया है, लेकिन नेताओं को इसकी कोई फिक्र नहीं है। कहा जा रहा है कि कोड आफ कंडक्ट के बीच आज वार्ड-45 में काम शुरू करवा दिया।कमलजीत सिंह भाटिया ने खुद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा कि ‘वार्ड नंबर 45 में पड़ते गोबिंद नगर में आज मैंने और मेरी धर्म पत्नी जसपाल कौर भाटिया ने अपनी पूरी टीम के साथ चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और इस दौरान क्षेत्र के निवासियों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और जनता को पूरा विश्वास दिलाया कि विकास कामों में कोई कमी नहीं आएगी।

भाटिया के इस पोस्ट से अंगुराल खेमे में बेहद नाराजगी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कमलजीत सिंह भाटिया बिना हलके के विधायक को बताए सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पार्टी ज्वाइन कर लिया था। भाटिया अकाली दल को छोड़कर पिछले महीने आप को ज्वाइन किया था, उस समय भी भाटिया ने इसकी जानकारी अपने हलके के विधायक शीतल अंगुराल को नहीं दी थी।
उधर, कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा है कि उन्होंने कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं किया है। भाटिया का दावा है कि उनकी पत्नी के वार्ड में काम चल रहा है, जिसका उन्होंने पत्नी के साथ जाकर निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि इस काम को विधायक शीतल अंगुराल ने पहले ही उदघाटन किया था, आज उन्होंने अपनी पत्नी के साथ काम की चेकिंग है, जो एरिया कौंसलर का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *