कनाडा : 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की फायरिंग, 5 की मौत; हमलावर को पुलिस ने मारी गोली

TORANTO : कनाडा के ओंटारियो प्रोविंस के वॉन शहर में गोलीबारी की एक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। हमलावर की पहचान 73 वर्षीय फ्रांसेस्को विली के रूप में की गई है, जिसे बाद में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को गोलियां लगी हैं, उनमें से तीन उसी बिल्डिंग के अपार्टमेंट कॉम्पेल्क्स के बोर्ड सदस्य हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर फ्रांसेस्को के इस बोर्ड के साथ कानूनी विवाद चल रहा था। हालांकि, अभी तक हमलावर के हमले की मंशा का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉन्डो बिल्डिंग में हुई इस शूटिंग में गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी लोकल पुलिस के चीफ जिम मैकस्वीन ने दी। मैकस्वीन ने बताया कि इन 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *