एच.एम.वी. कॉलेजिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवांगन्तुक छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रैशर पार्टी शगुफ्ता 2022 का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के मागदर्शन अधीन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य हर नए विद्यार्थी को एच.एम.वी. परिवार के अभिन्न अंग के रूप में जुड़ा हुआ अहसास करवाना एवं आने वाले वर्ष की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती मीनाक्षी स्याल, स्कूल कोआर्डिनेटर एवं श्रीमती उर्वशी मिश्रा, डीन स्टूडेंट कौंसिल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या डॉ. अजय सरीन एवं सुश्री सोनाली शर्मा, प्राचार्या डीएवी स्कूल, नवांशहर का सर्वमंगल कामना हेतु मंगल तिलक लगा कर सह्रदय स्वागत किया एवं संस्था की परंपरा का प्रतीक प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में र्सप्रथम संयोजक टीम को बधाई दी एवं नवागन्तुक छात्राओं का स्वागत किया एवं शुभाशीष देते हुए कहा कि हम परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि आप प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने शगुफ्ता पर प्रकाश डाला जिसका अर्थ रहै खिलना जो एचएमवी में नए छात्रों के विकास से जुड़ा है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण जैसी उक्ति को सार्थक करने हेतु कहा कि नारी में इतनी काबलियत है कि वह हर क्षेत्र में अपना शत-प्रतिशत प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आपने इस संस्था में उच्च आशाओं और आकांक्षाओं के साथ अपना कदम रखा है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि इस संस्था के अध्यापकों के साथ में आपकी हर महत्वकांक्षा पूर्ण करने में हम सफल होगें और आपको एक तराशा हुआ हीरा बना सकेंगे। उन्होंने छात्राओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाते हुए निरंतर जीवन पथ में बुलंदियों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वातावरण को आनंदवर्धक बनाने हेतु माडलिंग राऊंड करवाए गए। इसके साथ-साथ नृत्य, गिद्दा, भांगड़ा, गेम्स, गीत गायन, मिमिक्री व कामेडी भी प्रस्तुत किए गए। जजों की भूमिका श्रीमती नीटा मलिक, विभागाध्यक्षा राजनीति शास्त्र, डॉ. संतोष खन्ना, विभागाध्यक्षा म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट) व श्रीमती ऋषभ, विभागाध्यक्षा फैशन डिजाइन द्वारा निभाई गई। माडलिंग के अधीन छात्राओं को विभिन्न शीर्षकों से नवाजा गया। सृष्टि जैन मिस फ्रैशर, गिरिशा फस्र्ट रनरअप, रूचिका सेकेंड रनरअप, सिलकी मिस आर्टिसी क्यून, जिया मिस बिज गल्र्स, रोहिणी मिस टैक के विशेषज्ञों से सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विजित छात्राओं को उपहार, ताज एवं प्लांटर भेंट कर बधाई दी। श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित करते कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास एवं उनका बौद्धिक विकास होता है जो कि आज के इस आधुनिक और प्रतियोगिता वाले संसार में बहुत जरूरी है। मंच संचालन डॉ. सुखमनदीप कौर एवं कु. ईशा ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कालेज एवं स्कूल सैक्शन के अध्यापक भी मौजूद रहे।