सिरसा.3 अक्तूबर,(पवनशर्मा)-पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की रानियां थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव हिम्मतपुरा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक को 1000 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सुशील कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी टिब्बी राजस्थान के रूप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है ।उन्होंने बताया कि रानियां थाना के जीवन नगर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान गांव हिम्मतपुरा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देख कर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1000 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।