MOSCOW :बड़ी खबर दक्षिण-मध्य रूस से है। यहां के नोवोसिबिर्स्क शहर में गुरुवार को एक आवासीय इमारत में हुए गैस विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 2 साल के बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गृह विभाग ने यह जानकारी दी। गवर्नर एंड्रे ट्रावनिकोव ने कहा, घटना में घायल 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने कहा, सुबह 7 बजकर 43 मिनट पर हुए विस्फोट के समय इमारत में मौजूद दो बच्चों सहित दस लोगों के बारे में जानकारी नहीं है।
gas blast.jpg