इज़रायल ने अस्पताल ख़ाली करने के लिए दिया एक घंटा, ग़ाज़ा से UN का संपर्क ‘टूटा’

ग़ाज़ा पट्टी (Gaza Strip) में इंटरनेट और टेलीफ़ोन सेवाएं ठप हैं, क्योंकि ईंधन नहीं है. UN ने भी जानकारी दी है कि ईंधन की कमी की वजह से ग़ाज़ा में खाना और बाक़ी ज़रूरी चीज़ें नहीं पहुंच पा रही हैं. इससे बड़े पैमाने पर भुखमरी के ख़तरे की आशंका है. इज़रायल सरकार (Israel) ने संयुक्त राष्ट्र और टेली-कम्यूनिकेशन सिस्टम के लिए ईंधन के दो टैंकर ट्रकों को इजाज़त दी है. हालांकि, ग़ाज़ा के हालात को देखते हुए जितनी मोहलत मिली है, बहुत कम है. फ़िलिस्तीनी दूरसंचार कंपनी पालटेल ने बताया कि थोड़ा ईंधन मिला, तो वापस से जनरेटर शुरू कर के इंटरनेट बहाल किया गया है. हमास ने अपने शुरूआती हमले में लगभग 1,400 इज़रायली नागरिकों को मार दिया. जवाब में इज़रायली सेना ने 12,000 हज़ार से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मार दिए हैं. इसमें से 6,000 से ज़्यादा बच्चे थे. बीते कुछ दिनों में ग़ाज़ा में मरने वालों की आधिकारिक संख्या अपडेट नहीं की गई है, क्योंकि एन्क्लेव की स्वास्थ्य प्रणाली ठप्प पड़ी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *