इजराइल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, हवाईअड्डे पर सुनी गई धमाके की आवाज: रिपोर्ट

एबीसी न्यूज ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से गुरुवार देर रात रिपोर्ट दी कि इजरायली मिसाइलों ने ईरान (Israel-Iran) में एक जगह पर हमला किया है. ईरान की समाचार एजेंसी फ़ार्स ने कहा कि ईरानी शहर इसाफ़हान के एक हवाई अड्डे पर विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई, लेकिन कारण का तुरंत पता नहीं चला. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी हवाई क्षेत्र में कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है. हालांकि अभी हमले की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि बीते सप्ताह ईरान ने सीरिया में अपने दूतावास परिसर में एक संदिग्ध इजरायली हमले के बाद जवाबी हमले में सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं.अधिकांश ड्रोन और मिसाइलों को इजरायली क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *