ओढां, (पवन शर्मा)-आॅनलाइन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को प्रेरणा देने तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने को लेकर चोधरी देवी लाल राज्य इंजिनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान पन्नीवाला मोटा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धी गतिविधियों ने छात्रों का मनोबल सातवें आसमान पर ला दिया है। इसी श्रृंखला में नवीनतम गतिविधि पिक्चर परसैपशन टेस्ट करवाई गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के चित्रों को पढ़कर अपनी धारणा ई-मेल के माध्यम से भेजने का आग्रह किया गया। जिसका परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें संस्थान के छात्र राम बालाजी ने प्रथम स्थान, ललित ने दूसरा स्थान एवं दीपक कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सभी विजेताओं ई-प्रमाण पत्र दिए गए।