आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को भारत ने किया आमंत्रित

NEW DELHI : आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान यह मान चुका है कि उसे भारत के साथ शांति से रहना है। मुल्क के वजीर-ए-आजम भी स्वीकार कर रहे हैं कि पाकिस्तान पिछले 3 युद्धों से सीख चुका है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान को गोवा में होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठक का न्योता भेजा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने इस्लामाबाद को गोवा में होने वाले शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) फॉरेन मिनिस्टर्स मीटिंग में बुलाया है। कहा जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को गोवा आमंत्रित किया है।
अब अगर पाकिस्तान की तरफ से भारत का न्योता स्वीकार होता है, तो बीते करीब 12 सालों के बाद पहली पड़ोसी मुल्क का मंत्री भारत आएगा। इससे पहले साल 2011 में हीना रब्बानी खार भारत आईं थीं। भारत और पाकिस्तान के अलावा SCO में चीन, रूस, कजकस्तान, किर्गिस्तान, तजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *