जालंधर, (संजय शर्मा/रोहित भगत)-करोना महामारी के मुश्किल समय में सूबे के लोगों को डाक्टरी सहायता देने के लिए “आप का डॉक्टर” मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत पंजाब वासियों के लिए एक हेल्प लाइन नंबर 782 727 5743 जारी किया गया जिस पर संपर्क करके कोई व्यक्ति करोना वायरस से बचाव तथा इलाज संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। मंगलवार को पार्टी के मुख्य दफ्तर में आम आदमी पार्टी के मेडिकल विंग की तरफ से की गई प्रेस कांफ्रेंस दौरान विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, मेडिकल विंग के प्रधान डा. रवजोत, सह प्रधान डा. संजीव शर्मा और डा. चरणजीत सिंह ने “आप का डॉक्टर” मुहिम का आगाज किया। डाक्टर विंग ने दोष लगाया की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार करोना महामारी से लोगों को बचाने में फेल सिद्ध हुई है। आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों के हर दुख सुख में शामिल है, इस लिए आप के मेडिकल विंग की तरफ से ये विशेष हेल्प मुहिम शुरू की गई है। जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस के समय आप के मेडिकल विंग सूबा सह प्रधान डा संजीव शर्मा ने दोष लगाया कि पंजाब सरकार करोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन को ले कर गंभीर नहीं, क्योंकि सूबे में वैक्सीन की भारी किल्लत है। अब तक सिर्फ 47.87 लाख टिके 4 महीने में लगे हैं, 28% सेहत वर्कर्स को पहली डोज भी नही लगी। डा शिव दयाल माली ने सरकार से मांग की है की 18 से 44 साल की ऊमर के लिए दिल्ली की तर्ज पर टिका मुफ्त लगाया जाए। जिला प्रधान ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब सरकार अपने अंदुरूनी झगड़े के कारण इसकी तरफ बे परवाह हो गई है। टीका केंद्रों के बाहर भीड़ को रोकना जरूरी है। इस मौके पर डा हरमिंदर बक्शी ज्वाइंट सेक्रेटरी पंजाब, डा राजेश बब्बर स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉक्टर विंग, सुभाष शर्मा जिला सेक्रेटरी , तरणदीप सनी मीडिया इंचार्ज तथा राजीव आनंद ब्लॉक प्रधान मौजूद थे।