Swami Ramdev News: बाबा रामदेव की बढ़ती जा रहीं मुश्किलें, IMA ने दिल्ली पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-एलोपैथी पर बयान के बाद बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1,000 करोड़ के मानहानि के नोटिस के बाद आईएमए ने अब दिल्ली में योग गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आईएमए की तरफ से महासचिव डॉ. जयेश लेले ने यह शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आईएमए की तरफ से कहा गया है कि स्वामी रामदेव लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर शंका पैदा कर रहे हैं, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डाल रहे हैं। शिकायती पत्र में आगे कहा गया है, ‘रामदेव और उनके सहयोगियों ने गलत नीयत से, मेडिकल समुदाय और आम जनता को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इस साजिश में रामदेव के साथ शामिल लोगों की जांच की जाए। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की जाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *