आबादपुरा में जमकर गुंडागर्दी

जालंधर, आबादपुरा में पंजपीर वाली गली में श्री गुरु रविदास मंदिर के पास देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। साथ ही लगती गली नंबर तीन के रहने वाले युवकों ने बाइकों पर आकर शिवा नामक एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।इसके जवाब में गली के युवकों ने हमलावरों पर जमकर ईंटें बरसाईं। गली में हर तरफ ईंटें ही ईंटे नजर आ रही थी। इस हमले में शिवा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जिसे तुरंत गली के युवकों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उसके सिर पर टांके भी लगाए गए हैं। हमला किसी पुरानी रंजिश में बताया जा रहा है। शिवा का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। वह गली में दुकान के बाहर अन्य युवकों के साथ बैठा था कि अचानक उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जब गली में युवकों के दो गुटों में तेजधार हथियारों के साथ-साथ ईंट-पत्थर चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *