आज सूर्यग्रहण पर षटग्रही योग, मीन राशि पर बड़ा प्रभाव

वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण से सूतक नहीं रहेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण शनिवार 29 मार्च को दोपरह 2.21 बजे शुरू होगा और शाम 6.14 बजे खत्म होगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण ऐसे दिन हो रहा है, जब एक ही राशि में मीन में छह ग्रहों का योग है। आज शनि भी इस राशि में आ जाएंगे। ऐसे में सूर्य, शुक्र, बुध, चंद्रमा, शनि और राहु एक साथ मीन में राशि में आजाएंगे। छह ग्रहों की एक ही राशि में जाने की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थिति में कुछ अशुभ होता है। इस स्थिति को षडग्रही योग कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी होता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल बताते हैं कि हिंदू धर्म में ग्रहण लगने से पहले सूतक काल लगता है। जिसमें बहुत से कार्य करने की मनाही होती है। वह बताते हैं कि अच्छी बात यह है कि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। चैत्र अमावस्या पर लगने वाले इस आंशिक सूर्य ग्रहण को एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *