पंचकूला 24 सितंबर 2021। आज सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के ब्लड बैंक द्वारा ब्लड कोमपोनेन्ट सेपरैशन यूनिट (बीसीएसयू) का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला को मुख्यातिथि श्री राजीव अरोड़ा, आईएएस अडिश्नल चीफ सेक्रेटरी, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा ने नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने में अमूल्य योगदान के प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। यह प्रशंसा प्रमाण पत्र विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास व साध्वी शक्ति विश्वास ने रीसीव किया। इस मौके पर डॉक्टर वीणा सिंह (डीजीएचएस), डॉक्टर सुविर सक्सेना (पीएमओ), डॉक्टर मुक्ता कुमार (सीएमओ), रीटा कालरा, दीपिका गुप्ता व ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर मनोज त्यागी मौजूद रहे।