अश्वनी शर्मा ने नए शामिल हुए सदस्यों को भाजपा परिवार में करवाया शामिल

जालंधर: (संजय शर्मा)-भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश में लगातार विस्तार जारी है। आज शिरोमणि अकाली दल के कई दिग्गजों ने शिअद को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हुए इन सभी नए कार्यकर्ताओं को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई गई तथा अश्वनी शर्मा ने इन्हें पार्टी का सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल किया।

भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आज भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में यूथ अकाली दल बरनाला के पूर्व अध्यक्ष तरनजीत सिंह दुग्गल, स्टूडेंट ओर्गनाईजेशन ऑफ़ इंडिया के पूर्व उपाध्यक्ष परमप्रीत सिंह सिद्धू, यूथ अकाली दल बरनाला के कोर्डिनेटर आनंद शर्मा, बरनाला के पूर्व पार्षद जसविंदर सिंह मान, यूथ अकाली दल के कोर कमेटी सदस्य बलजीत सिंह रानू, जगदीप सिंह जोधा, तेजिंदर सिंह बब्बू, अमृतपाल सिंह, सुखजिंदर ससिंह बाजवा, नितिन सैनी, बरनाला के पार्षद सोनी मल्ली, व्यापर मंडल बरनाला के अध्यक्ष ऋषि गोयल, मुस्लिम विंग बरनाला के अध्यक्ष राजू खान, बरनाला ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य सुखजीत सिंह नम्बरदार, यूथ अकाली दल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष कमार्जित सिंह भुल्लर, यूथ अकाली दल के पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. हैप्पी सिंह, यादविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, गुरजीत सिंह मान, सुखपाल सेखों व जगमोहन सिंह आदि भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि विश्व विख्यात नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हिंदुस्तान को विश्व-गुरु व् विश्व शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प तथा देश की जनता के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों को देख कर आज देश-विदेश का हर नागरिक उनके कंधे से कन्धा मिलाकर चलने के लिए खुद आगे काढ़ कर भाजपा से जुड़ रहा है। इसमें नौजवान वर्ग सबसे आगे है। इसी कड़ी में शिअद के यह सभी नेता आज भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सभी कार्यकर्त्ता भाजपा की नीतियों को अपने साथी नौजवानों के माध्यम से घर-घर पहुंचा कर संगठन को और मजबूत करेंगें।
उधर भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह ख़ुद तथा उनके साथी आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी निभाते हुए भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम् भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *