इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दुनियाभर के खिलाड़ी खेलने के लिए बेताब रहते हैं. इसके पीछे वजह है इससे मिलने वाली दौलत और शौहरत. कई विदेशी खिलाड़ी तो अपने देश के लिए खेलने से ज्यादा आईपीएल में खेलने को तैयार रहते हैं. इसी बात पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भड़क उठे हैं. दरअसल साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज हुई. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी सीरीज को बीच में छोड़ भारत रवाना हो गए. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक , तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्टजे दूसरे वनडे के बाद ही भारत के लिए रवाना हो गए थे. इतना ही नहीं इंग्लैंड की टीम के भी कई खिलाड़ी पहले ही ये कह चुके हैं कि वो आईपीएल के लिए अपने देश के लिए खेलना भी छोड़ सकते हैं.