अर्जुन नगर में घुसा बारहसिंघा, मौके पर पहुंचे वन-विभाग अधिकारी

जालंधर,(विशाल)-जांलधर के लाडोवाली रोड स्थित अर्जुन नगर में आज बारहसिंघा के आने से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घबराए मोहल्ला वासियों ने बारहसिंघा को देख तुरंत वन-विभाग को सूचित किया। मौके पर आए वन-विभाग अधिकारियों ने वहां लोगों की मदद से बारहसिंघा को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ने में नाकाम रहे। बारहसिंघा वहां से भागने में कामयाब रहा। हालांकि वन-विभाग अधिकारी अभी को पकड़ को कोशिश में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *