अर्जुन कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव

अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अर्जुन ने पोस्ट लिखा, ‘यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरे अंदर इसके कोई लक्षण नहीं है। मैंने खुद को घर में आइसोलेशन पर रखा है। इसके लिए मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्य्वाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *