जालंधर, ताजपुर स्थित प्रोफेट बजिंदर सिंह और प्रोफेट हरप्रीत सिंह खोजेवाला कपूरथला के घर ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। वहीं मोहाली में बजिंदर के घर और अमृतसर में भी किसी चर्च के प्रोफेट के घर पर ईडी की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा, यहां तक कि भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच चुकी है।