अमृतसर की प्रसिद्ध समाज सेविका डा॰ स्वराज ग्रोवर को किया सम्मानित 

जालन्धर, महानगर की प्रमुख ग़ैर सरकारी संगठन – अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अमृतसर की प्रमुख समाज सेविका और राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित डा॰ स्वराज ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित हूई।

इस बैठक में डा॰ स्वराज ग्रोवर के साथ महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ अभियान, शिक्षा व स्वास्थ से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया ।जबकि पंजाब में लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं व युवाओं का नशों के लिए बढ़ रहे प्रचलन पर चिंता प्रगट की गई। मैडम ग्रोवर ने कहा कि पंजाब सरकार को इन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि पंजाब का युवा पीढ़ी नशों से दूर रहे और हमारे पंजाब को फिर से देश का सबसे प्रथम विकसित प्रदेश

का दर्जा प्राप्त हो।

अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने कहा कि डा॰ स्वराज ग्रोवर अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक है और हम सभी इनके मार्ग दर्शन में ही कार्य कर रहे है। डा॰ मुकेश वालिया ने स्वास्थ संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारी दी। महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज ने कहा कि हमारा काम है सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों अथवा प्रोजेक्टों को जनता तक महुंचाना ताकि जनता को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। डा॰ स्वराज ग्रोवर ,जन कल्याण संगठन की महासचिव डोली भाटिया,मि॰ कौशिक व मैडम धवन को उपाध्यक्ष सुप्रिया जमवाल महेन्द्रू ने अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के बैज लगाये व डा॰ स्वराज ग्रोवर को मां की लाल चुनरी,फूलदान व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जन कल्याण संगठन की ओर से रमेश महेन्द्रू व अन्य सदस्यों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके डा॰ स्वराज ग्रोवर, मैडम धवन,मि॰ कौशिक, डोली भाटिया,रमेश महेन्द्रू, सुप्रिया जमवाल महेन्द्रू, महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज, मुख्य हैल्थ सलाहकार डा॰ मुकेश वालिया,वित सचिव भुपिन्द्र कालिया,मंजीत सिह, हर्ष महेन्द्रू, नुपुर महेन्द्रू, प्रतीक महेन्द्रू व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *