अमृतपाल सिंह का अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर नया ठिकाना? नेपाल में तलाश रहे पुलिस के खबरी

हल्द्वानी, ‘वारिस-पंजाब दे’ के प्रमुख और खालिस्तान खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में यूपी, दिल्ली सहित देश के कई राज्यों की पुलिस भगोड़े की तलाश में पिछले कई दिनों से छापेमारी करने में जुटी हुई है। अंतरराज्कीय और अंतरराष्ट्रीय नेपाल बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले कई दिनों की भागदौड़ के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। ऐसे में आशंका जताई जा रह है कि भगोड़ा अमृतपाल उत्तराखंड बॉर्डर से होते हुए नेपाल भाग चुका है। पुष्ट सूत्रों की बात मानें तो खूफिया टिप के बाद नेपाल में बैठे सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के खबरियों को अलर्ट कर दिया गया है। भगोड़े की तलाश कर रही पुलिस टीम ने अमृतपाल की फोटो भेजकर जल्द से जल्द उसका सुराग लगाने को कहा गया है। अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड से नेपाल भागने के इनपुट मिलने के साथ कुमाऊं से लगी नेपाल की सीमा को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। यूपी सहित हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई थी। आने-जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मार्गों सहित अन्य सभी रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसके बाद भी अमृतपाल सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया था। अब सुरक्षा एजेंसियां अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका जता रही हैं। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने नेपाल के अधिकारियों के साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नेपाल में बैठे खबरियों को अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी प्रकार का इनपुट मिलने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। इंटेलिजेंस के अधिकारियों की मानें तो अमृतपाल के नेपाल में होने की संभावना काफी अधिक है। उसे नेपाल में रहने वाले भारत के ही कुछ बदमाशों द्वारा शरण दिए जाने की आशंका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *