अमृतपाल के सुरक्षा कर्मी तेजिंदर सिंह उर्फ​गोरखा गिरफ्तार

LUDHIANA : ताजा जानकारी के मुताबिक अमृतपाल के सुरक्षा कर्मी तेजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने पकड़ा है। बाबा खन्ना के मलौद थाने के मांगेवाल गांव का रहने वाला है और वह ज्यादातर अमृतपाल के साथ रहता था।
अमृतपाल का यह गनमैन अजनाला कांड में भी नामजद है। गुरुवार को सरकार ने आदेश जारी कर फिरोजपुर और तरनतारन में इंटरनेट बैन की सीमा 24 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी है। हालांकि गनमैन की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, खालिस्तान समर्थक व भगोड़े अमृतपाल सिंह के 11 साथियों को गुरुवार की दोपहर भरी सुरक्षा के बीच बाबा बकाला की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अमृतपाल सिंह से संबंधित एक मामले में अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट ने 11 अभियुक्तों को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *