अध्यापक ने बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए लिया एक पोर्न वेबसाइट का सहारा 

सोशल मीडिया सिर्फ टाइम पास करने या फिर ऊलजुलूल बातें करने के लिए नहीं है। यदि इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आप अपनी बेरोजगारी की समस्या से निजात पा सकते हैं। सोशल मीडिया वर्तमान समय में एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आपका अनोखा आईडिया आपको अलग पहचान दिला सकता है। ताइवान के एक गणित अध्यापक ने सोशल मीडिया के एक ऐसे प्लेटफार्म का उपयोग बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए जिसका अंदाजा दूर तक कोई नहीं लगा सकता था। आज ताइवान का यह शिक्षक भारतीय मुद्रा के 2 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए न सिर्फ अपना पेट भर रहा है अपितु अपने साथ काम करने वाले लोगों को भी रोटी दे रहा है।
ताइवान के चांगसू नामक अध्यापक ने बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए एक पोर्न वेबसाइट का सहारा लिया। उन्होंने इस पर गणित पढ़ाना शुरू कर दिया और करोड़ों की कमाई करने लगे। चांगसू का ये अजीबोगरीब तरीका उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ है। गणित पढ़ाने वाले टीचर चांगसू पिछले 15 साल से अध्यापन का काम कर रहे हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक उन्होंने गणित में मास्टर्स की डिग्री ली हुई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्यूशन से उनकी इतनी पहचान नहीं बन पाई थी। वे यूट्यूब पर भी ऑनलाइन कोर्स से जुड़े हुए वीडियो डालते हैं। इसके लिए उन्होंने पिछले साल की एक वेबसाइट एड्रेस तैयार किया था। यूट्यूब के बाद चांगसू ने अपना काम बढ़ाने के लिए एडल्ट साइट पर भी लेक्चर्स पब्लिश करने शुरू कर दिए। मेल मैगजीन से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर मार्केट सीमित होने की वजह से उन्होंने एडल्ट वेबसाइट पर क्लासेज देनी शुरू की थीं। उन्होंने अब तक 200 से भी ज्यादा मैथ्स वीडियो यहां पब्लिश किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *