अजब-गजब – 3 दिन तक रहा इस शख्स के कान में कॉकरोच

AUCKLAND : न्यूजीलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। ऑकलैंड में रहने वाला शख्स उस समय डर गया जब डॉक्टरों ने पाया कि उसके कान में एक कॉकरोच रह रहा था। 40 वर्षीय ज़ेन वेडिंग को लगा कि एक सुबह स्विमिंग करने के बाद उनका बायां कान बंद हो गया। उसी शाम, वह अपने सोफे पर सो गया और जब वह उठा तो उसका कान ब्लॉक हो चुका था। इतना ही नहीं, उसने कान में झुनझुनाहट भी महसूस किया, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गया।
लेकिन फिर भी सलाह का उसे कोई फायदा नहीं मिला। दो रातों की नींद हराम करने के बाद उसने एक एक्सपर्ट को दिखाया। डॉक्टर ने उसे बताया कि उसे ट्यूमर हो सकता है लेकिन बाद में उसने कहा कि कान के अंदर कीड़ा भी हो सकता है। मिस्टर वेडिंग ने कहा कि डॉक्टर की बात सुनकर वह अपनी कुर्सी से उछल पड़े। जब वह उसके कान से कीड़ों को निकालने का काम कर रही थी तो डॉक्टर खुद हक्की-बक्की थी। वेडिंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कॉकरोच की एक तस्वीर भी शेयर की है। वहीं कॉकरोच को निकालने वाली महिला डॉक्टर ने कहा, ‘इससे पहले मैंने कभी ऐसा नहीं देखा। मैंने इसके बारे में पढ़ा है, लेकिन इसे कभी नहीं देखा था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *