बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज में फिर से देरी हो सकती है। यह फिल्म इस साल 30 अप्रैल को रिलीज़ की जाने वाली थी। यह फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के पुलिस फ्रेंचाइजी (सिंघम और सिम्बा के बाद) की अगली कड़ी थी। फिल्म को मूल रूप से 24 मार्च 2020 को ही रिलीज किया जाना था। मगर कोरोना वायरस के फैले संक्रमण और सिनेमाघरों के बंद किए जाने की वजह से इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। महामारी के कारण रिलीज में देरी हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इस बार भी वही कहानी दोहराई जाएगी।