रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार,

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पांच सदस्यों की ज्यूरी ने ये फैसला किया है। इसके साथ ही अभिनेता धनुष को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पांच सदस्यों की ज्यूरी की बैठक में सर्वसम्मति से रजनीकांत को दादा साहेब भाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इस बारे में घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, ”हमे इस बात की खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय-समय पर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला। इस साल के लिए रजनीकांत के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को घोषित करते हुए हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *