अंधेरे में डूबा पाकिस्‍तान, इस्लामाबाद के महत्वपूर्ण हिस्सों, लाहौर और कराची में कई घंटों तक रही बिजली गुल

ISLAMABAD : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के महत्वपूर्ण हिस्सों, लाहौर और कराची में कई घंटों तक बिजली गुल रही। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी कम होने की वजह से आज सुबह 7:34 बजे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई। पाकिस्तानी सराकर के ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जियो न्यूज के मुताबिक, “बलूचिस्तान को बिजली की आपूर्ति करने वाली सभी ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गई हैं।”
पाकिस्तानी बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों से कई बार बिजली गुल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस समय कराची का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बिना बिजली के है। इस बीच, पाकिस्तानी अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (QESCO) के मुताबिक, गुड्डू से क्वेटा जाने वाली दो ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गईं। इसमें कहा गया है कि क्वेटा समेत बलूचिस्तान के 22 जिले बिना बिजली के हैं। लाहौर और कराची के कई इलाकों में भी बिजली गुल होने की सूचना मिली थी। इस्लामाबाद में 117 ग्रिड स्टेशन बिना बिजली के हैं। साथ ही पेशावर में भी बिजली गुल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *