सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 127.85 अंकों की बढ़त के साथ 38,168.42 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.40 अंक ऊपर 11,271.45 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 67.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,281.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था तो वहीं सेंसेक्स 228.55 अंकों की उछाल के साथ 38,269.12 पर था।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा चार प्रतिशत से अधिक चढ़कर सबसे आगे रहा। इसके अलावा लार्सन एण्ड टुब्रो, आईटीसी, कोटक बैंक, स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक व एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त रही। इसके विपरीत मारुति, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया में गिरावट का रुख रहा। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 15.12 प्रतिशत यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 38,040.57 अंक और निफ्टी 13.90 अंक यानी 0.12 प्रतिशत ऊंचा रहकर 11,214.05 अंक पर बंद हुआ था।