सरकार के आदेशानुसार सबसे पहले फ्रंटलाईन मुलाजिमों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीनः एडीसी विशेष सारंगल

जालंधर,(विशाल)- कोविड-19 की वैक्सीन वितरण के लिए प्रभावशाली रणनीति को यकीनी बनाने और जिले के सभी फ्रंटलाईन स्वास्थ्य मुलाजिमों को वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद वितरण लिए ज़िला प्रशासन ने व्यापक योजना बनानी शुरू कर दी है। योजना तैयार करने और निगरानी के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के साथ स्वास्थ्य आधिकारियों और आईएमए के आधिकारियों की हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) विशेष सारंगल, जोकि लैवल-3 अस्पतालों के इंचार्ज भी हैं, ने कहा कि सरकार के आदेश अनुसार वैक्सीन की पहली ख़ुराक डाक्टरों, नर्सिंग और लैब स्टाफ, वार्ड अटेंडैंट और आंगनवाड़ी मुलाजिमों सहित सभी फ्रंटलाईन स्वास्थ्य मुलाजिमों और हैल्परों को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं और आंगनवाड़ी केन्द्रों में 3906 हैल्थकेयर वर्कर हैं। सारंगल ने कहा कि रिकार्ड अनुसार जालंधर शहर के अधिकार क्षेत्र में 156 प्राईवेट स्वास्थ्य संस्थान हैं और इन अस्पतालों में बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं। इसके अलावा शहर में बड़ी संख्या में प्राईवेट क्लीनिक / नर्सिंग होम भी हैं। उन्होनें सभी अस्पतालों /प्राईवेट कलीनिकों, नर्सिंग होमज़ को अपने, संस्थानों में काम करते मुलाजिमों के आंकड़े 2 दिसंबर शाम तक जमा करवाने की अपील की। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग को जालंधर में वैक्सीन के भंडारण के लिए ज़रुरी बुनियादी ढांचे पर विशेश ध्यान देने की हिदायत दी। एडीसी ने आगे सभी सब -डिविज़नल मजिस्ट्रेट (एसडीएमज़) और सीनियर मैडीकल अधिकारियों (एसएमओज़) को कहा कि वे अपने क्षेत्रों में आने वाले प्राईवेट अस्पतालों /नरसिंग होमज़ / कलीनिकों के हैल्थ केयर मुलाजिमों की गिनती उन्हें दें। उन्होंने आईएमए और अन्य एसोसिएशनों से समर्थन की माँग की ताकि सभी की गिनती समय पर राज्य सरकार को भेजी जा सके।डाक्टरों नर्सिंग और लैब स्टाफ /वार्ड अटैंडैंटें /और स्वास्थ्य मुलाजिमों को’ वर्दी से बिना सिपाही’ बुलाते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन पिछले 8 महीनों से महामारी के साथ लड़ रहे फ्रंटलाईन मुलाजिमों के टीकाकरण को पहल देने को यकीनी बनाने में कोई कमी बाकी नहीं छोडेगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. गुरिन्दर कौर चावला, ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा, डीएमसी डा. ज्योति शर्मा और अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *