सब्जी लेकर लौट रही महिला का पर्स छीना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना देखें

जालंधर, (विशाल)- जालंधर में शनिवार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स झपट लिया। घटना उस वक्त की है, जब महिला सब्जी खरीदकर पैदल ही घर वापस लौट रही थी। अचानक पीछे से आकर एक युवक ने उसका पर्स झपट लिया। विरोध करने पर आरोपी उसे धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। हालांकि पीड़ित महिला ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन दूसरे साथी की मदद से वह बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की तो पाया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गई है।न्यू लक्ष्मीपुरा की रहने वाली सुमन ने बताया कि शनिवार दोपहर वह सब्जी लेकर घर वापस लौट रही थी। गेट के पास पहुंची ही थी कि एक युवक आया और उसने पीछे से उसका पर्स खींच लिया। सुमन ने पर्स बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन झपटमार ने उसे जोर से धक्का दिया तो वह दीवार से टकरा गई। इसके बाद फिर से हिम्मत करके झपटमार के पीछे भागी। हालांकि मौका पाकर स्नैचर पास ही बाइक पर इंतजार कर रहे अपने साथी के पीछे बैठ फरार हो गया। सुमन ने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार रुपए, एक मोबाइल फोन और जरूरी सामान था।इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। इस बारे में थाना प्रभारी रूपिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने किसी तरह की कोई शिकायत देने से इनकार किया है। फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले की जांच में जुटी है।सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा था कि एक युवक पैदल और एक बाइक पर आया। लाल रंग की बाइक पर बैठा युवक धीरे-धीरे बाइक को चला रहा था। तभी अचानक पैदल जा रहा युवक वहां से निकल रही सुमन का पर्स छीनकर वापस भागा और बाइक पर बैठकर फरार हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *