जालंधर, (संजय शर्मा)-लम्मा पिंड चौक मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ करवाया गया। धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने उपस्थित शनि भक्तो से हवन यज्ञ में आहुतिया डलवाने के बाद कहा कि शनिदेव ये नाम सुनते ही हर किसी के दिल में एक अजीब सा डर बैठ जाता है। वो इसलिए क्योकिं लगभग सभी को लगता है ये सिर्फ दंढ देते है। लेकिन बहुत कम लोग है जो इस बात पर विश्वास करते है कि ये शुभ फल भी प्रदान करते है। दरअसल शनिदेव न्याय के देवता कहलाते है, ये हर किसी को उसके कर्मो के अनुसार फल देते है। नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले ११ वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग २ महिने से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रोहित मल्होत्रा, गुलशन शर्मा, अश्विनी शर्मा धूप वाले,स्वर्ण सिंह, विनोद लूथरा, रोहित सिद्धू, जोगिंदर सिंह, गुरबाज सिंह,विनीत, अंकुश,बलजिंदर सिंह,वरूण बाली, सुरेंद्र सिंह, रोहित बहल ,यज्ञदत्त, मुकेश चौधरी, पंकज,राजेश महाजन,बावा खन्ना, एडवोकेट राज कुमार, मोहित बहल,पुनीत डोगरा,संजय,बावा हलचल, बलदेव राज,विनोद खन्ना, सोनू छाबड़ा, सुनील जग्गी, अशोक शर्मा, प्रिंस,जैसिका,स बिल्ला सिंह,दिलेर सिंह ,राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, इकबाल,प्रवीण, बल्लू हंस, बब्लू,सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।