रामा मंडी हाईवे के पास टकराए वाहन, लगा लंबा जाम

जालंधर, (विशाल)-  पीएपी चौक से रामा मंडी की ओर जाते हाईवे पर मंगलवार दोपहर को दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। दुर्घटना के बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों वाहनों के चालकों ने एक दूसरे पर दुर्घटना करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड पर करवाया और करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।दुर्घटना स्थल पर एक कार चालक का कहना था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं दूसरे वाहन चालक का कहना था कि आगे जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे उसकी गाड़ी उसके पीछे जाकर टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहन चालक एक दूसरे पर आरोप लगाकर हर्जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस दोनों वाहन चालको को थाने ले गई जहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *