रामा मंडी पुल के नीचे बन्दर ने मचाया उत्पात थानेदार की कुर्सी पर कब्जा कर चालान बुक ली हाथ में

जालंधर, (विशाल)-जालंधर रामा मंडी पुल के नीचे एक बंदर ने उत्पात मचाते हुए थानेदार की कुर्सी पर अपनाजमा लिया और चालान बुक अपने कब्जे में ले ली। इस दौरान पुलिस मुलाजिमों को लंबे समय तक बंदर ने परेशान किया। हालांकि बंदर ने पुलिस मुलाजिमों को इधर-उधर सिर्फ भगाया, लेकिन किसी को काटा नहीं लंबे समय तक बंदर का यह उत्पात चलता रहा, जिसे राहगीर भी खड़े हो कर देख रहे थे। इस उत्पाद की वीडियो भी कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *