जालंधर,विशाल) -मकसूदा सब्जी मंडी में फड़ियों के लिए तैयार किया गया नया प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले अरदास की गई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राज कुमार अरोड़ा उप चेयरमैन प्रदीप कुमार पाल मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र पाल शर्मा तथा जिला मंडी अधिकारी मुकेश कर ले क्या ले के साथ स्टाफ सदस्यों ने नए प्रोजेक्ट की सफलता को लेकर अरदास में शामिल हुए। इस दौरान राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि नव वर्ष में मंडी के सुंदरीकरण को लेकर यह वर्ष का पहला प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। मंडी के अंदर बनी इस विशाल शार्ट के तले प्रथम पड़ाव में 702 दुकानदारों को कारोबार करने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए ड्रा निकाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को कारोबार करने के लिए बेहतर माहौल दिया जाएगा। जिसमें पेयजल, शौचालय तथा लाइटिंग के प्रबंध से लेकर तमाम तरह की मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी। वही सुरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि प्रति दुकानदार से मात्र 3000 रुपये प्रतिमाह फीस रखी गई है। जिससे दुकानदारों को सुविधाएं तो मिलेगी ही साथ ही उन्हें कारोबार करने का अवसर भी दिया गया है