भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

जालंधर, (विशाल)-शहर में रविवार को राजनीतिक घमासान मच सकता है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही जिला कांग्रेस टीम को पुलिस ने शास्त्री मार्केट चौक में रोक लिया। इस दौराम पुलिस और कांग्रेस में धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा और  कांग्रेस के प्रदर्शनों के समय में केवल आधे घंटे का अंतर है। प्रदर्शन स्थल भी एक दूसरे के कुछ ही दूरी पर हैं। ऐसे में टकराव की आशंका बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर रखे हैं। पंजाब सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को जालंधर में धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। स्थिति तनावपूर्ण होने की संभावना के बीच पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी बाग चौक इलाके में नाकाबंदी कड़ी कर दी है। शहर का कंपनी बाग चौक इलाका सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया है। उधर, भाजपा ने भी प्रदर्शन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है और एक तरफ की सड़क बंद करके स्टेज सजा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *